Thursday, May 1, 2025
Homeसमाजजयकारों के साथ रवाना हुआ तीन सौ यात्रियों का संघ, सुप्रसिद्ध जैन...

जयकारों के साथ रवाना हुआ तीन सौ यात्रियों का संघ, सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेद शिखर की वंदना का है कार्यक्रम

केकड़ी, 01 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां शुक्रवार को सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेद शिखर की यात्रा के लिए 300 तीर्थ यात्रियों का जत्था केकड़ी से अजमेर के लिए रवाना हुआ। समाज के युवा कार्यकर्ता धनेश जैन ने बताया कि सभी यात्रियों ने सुबह मंगलाचरण के बाद बस से अजमेर के लिए प्रस्थान किया। जहां से वे स्पेशल ट्रेन में सम्मेद शिखर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर हिमांशु सिंहल, अश्विनी जैन, अर्पित भाल, हैप्पी जैन, पीयूष जैन, मनोज जैन, विकास सिंहल, निखिल जैन, अतुल धूपिया सहित समाज के अनेक महिला-पुरूष मौजूद रहे। यात्रा संघ की केकड़ी वापसी 6 सितम्बर को होगी।

RELATED ARTICLES