Site icon Aditya News Network – Kekri News

जयपुर में आयोजित होगा अन्तरराष्ट्रीय महासम्मेलन, तैयारियों पर की चर्चा

केकड़ी: बैठक में मौजूद रावणा राजपूत समाज के सदस्य।

केकड़ी, 15 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रावणा राजपूत समाज के तत्वावधान में आगामी 23 सितम्बर 2023 को जयपुर में अन्तरराष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने केकड़ी का दौरा किया तथा छात्रावास भवन में बैठक लेकर अधिकाधिक लोगों को आयोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। अजमेर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी ने बताया कि रावणा राजपूत समाज की अनेक मांगे लम्बे समय से लम्बित चल रही है। लेकिन सरकार की ओर से किसी तरह की सार्थक पहल नहीं की जा रही। इससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह टोंक, महावीर सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह कानावत, केकड़ी संयोजक सत्यनारायण सिंह कानावत, गोपाल सिंह मेड़तिया, दशरथ सिंह कांदलोत, लेखराज सिंह चौहान, केकड़ी देहात संयोजक बनवारी सिंह सलारी, सरवाड़ अध्यक्ष प्रदीप सिंह कानावत, सरवाड़ देहात अध्यक्ष रतन सिंह, विजय सिंह राजावत, अमित सिंह पवार, शंकर सिंह सोलंकी, रामपाल राजावत, गोपाल सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह चौहान, छीतर सिंह नरुका, रामपाल सिंह, धर्मराज सिंह जय सिंह टांकावास सहित अनेक जने मौजूद रहे।

Exit mobile version