Site icon Aditya News Network – Kekri News

जरुरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आई महिलाएं

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकड़ी की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर चंद्रप्रभा जैन, पुष्पा कटारिया, आभा सोनी, नीता गदिया, शकुंतला रांवका एवं पुरुष महासमिति संभाग केकड़ी के कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल के सहयोग से खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए। किट में दाल, चावल, आटा, गुड, तेल आदि का वितरण किया। इसी के साथ कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सर्जिकल मास्क भी वितरित किए गए। अध्यक्ष नीता गदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में विनोदिनी जैन, उषा कटारिया, मुन्नी देवी पाण्ड्या, नीलू जैन, संगीता सोगानी, पन्नामणि, सीमा, टोनी गदिया, वीणा कासलीवाल, रितु टों​ग्या, दीप्ति कटारिया, कुसुम सिंहल, मुन्ना कटारिया, किरण गंगवाल, संगीता रांवका आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version