Tuesday, March 18, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिजाजम मुहूर्त के लिए परमात्मा को न्योता, समर्पित की आमंत्रण पत्रिका

जाजम मुहूर्त के लिए परमात्मा को न्योता, समर्पित की आमंत्रण पत्रिका

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के तत्वावधान में बघेरा रोड स्थित दादाबाड़ी परिसर में शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के नूतन जिनालय की अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा आगामी नवम्बर माह में होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आगामी 20 अगस्त 2022 को दादाबाड़ी में चढ़ावे की जाजम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अरिहंत परमात्मा के समक्ष आमंत्रण पत्रिका समर्पित कर जाजम महोत्सव में पधारने का न्योता दिया। शुरुआत में गुरु इकतीसे का पाठ किया गया। इसके बाद पत्रिका आलेखन का कार्य किया गया। पत्रिका आलेखन के बाद विधि विधानपूर्वक परमात्मा एवं गुरुदेव के समक्ष आमंत्रण पत्रिका समर्पित की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने आमंत्रण पत्रिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघवी, कोषाध्यक्ष छीतरमल मेड़तवाल, राजेन्द्र धूपिया, भंवरलाल मेड़तवाल, गौतमसिंह बग्गाणी, लाभचन्द धूपिया, निहालचन्द मेड़तवाल, नीरज लोढ़ा, अमित धूपिया, नवीन ताथेड़, चन्दन सिंह संचेती समेत समाज के कई जने मौजूद रहे।

केकड़ीः प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित जाजम मुहूर्त के लिए अरिहंत परमात्मा को न्योता देने जाते समाज के लोग।

20 अगस्त को बिछेगी चढ़ावे की जाजम संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघवी ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आगामी 20 अगस्त 2022 शनिवार को दादाबाड़ी परिसर में चढ़ावे की जाजम का आयोजन होगा। जिसमे प्रतिष्ठा महोत्सव से संबंधित बोलियां व चढ़ावे तय किए जाएंगे। जाजम का जुलूस सुरेन्द्र कुमार नीरज कुमार लोढ़ा के बोहरा कॉलोनी स्थित निवास स्थान से निकाला जाएगा। जो विभिन्न मंदिरों के दर्शन करते हुए दादाबाड़ी पहुंचेगा। यहां सुप्रसिद्ध विधिकारक अरविन्द भाई चौरड़िया इन्दौर के दिशा निर्देशन में चढ़ावे की बोलियां बोली जाएगी। श्रीसंघ की ओर से जाजम की तैयारियां शुरु कर दी गई है।
केकड़ीः प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आयोजित जाजम मुहूर्त की आमंत्रण पत्रिका का आलेखन करते समाज के लोग।

नौ दिन चलेगा प्रतिष्ठा महोत्सव यहां बघेरा रोड स्थित दादाबाड़ी परिसर में नवनिर्मित शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के नूतन जिनालय में 28 नवम्बर 2022 को देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 21 नवम्बर को शुरु होगा। जो नौ दिन तक चलेगा। प्रतिष्ठा महोत्सव का सम्पूर्ण कार्यक्रम खरतरगच्छ आचार्य श्री जिन पीयूष सागर महाराज ससंघ तथा मंदिर निर्माण की प्रेरिका साध्वी शुभदर्शना, साध्वी डॉ. समकित प्रज्ञा एवं साध्वी स्वस्ति प्रज्ञा के पावन सानिध्य में होगा।

RELATED ARTICLES