Site icon Aditya News Network – Kekri News

जिला अस्पताल में शुरु हुई अस्थाई पुलिस चौकी, चौबीस घंटे तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

केकड़ी: राजकीय जिला चिकित्सालय में अस्थाई पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान।

केकड़ी, 30 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्थाई पुलिस चौकी शुरु हो गई। अस्पताल में बीते दिनों हुई मारपीट की दो घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन एवं स्टॉफ ने पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा से मिलकर अस्थाई पुलिस चौकी खोलने की गुहार लगाई थी। इसके बाद डॉ. शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को राजकीय जिला अस्पताल में अस्थाई पुलिस चौकी खोलने के निर्देश दिए थे। अस्थाई पुलिस चौकी में 24 घंटे एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा।

मरीजों को मिलेगी राहत अस्पताल में पुलिस चौकी शुरु होने से मारपीट व चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी। इसी के साथ मरीजों को भी असामाजिक तत्वों की कारगुजारियों से राहत मिलेगी। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि अस्थाई पुलिस चौकी के लिए आपातकालीन इकाई के मुख्यद्वार पर एक कमरा उपलब्ध कराया गया है।

Exit mobile version