केकड़ी, 11 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की एक आवश्यक बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। जिलाध्यक्ष रामधन जाट ने बताया कि संगठन का जिला शैक्षिक अधिवेशन 13 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। जाट ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं नवाचार आदि पर शिक्षकों द्वारा गहन चिंतन किया जाएगा।
शिक्षाविद प्रस्तुत करेंगे वार्ता संगठन ने दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए शिक्षाविदों को भी आमंत्रित किया है। प्रथम दिन 13 अक्टूबर 2023 को अधिवेशन का उद्घाटन दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा। मीटिंग में संगठन के प्रदेश उपसभा अध्यक्ष कैलाश गौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत वैष्णव, प्रदेश मंत्री रामगोपाल वैष्णव, रोडू लाल बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष बघेरा देवेन्द्र शर्मा, दिनेश पंवार, कैलाश झारोटिया, अभिषेक चावला, नन्दलाल शर्मा, हंसराज झारोटिया, केकड़ी शाखा अध्यक्ष गणेश लाल शर्मा, प्रधान जाट, सुरेश सिंह पांडे, धीरेंद्र चावला आदि मौजूद रहे।
