Site icon Aditya News Network – Kekri News

जिले में बदले 13 थानेदार, पुलिस कप्तान ने जारी की तबादला सूची

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 8 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 पुलिस निरीक्षक एवं 7 पुलिस उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक राजवीर सिंह को सुधीर कुमार उपाध्याय की जगह केकड़ी शहर एवं पुलिस निरीक्षक अनिल देव कल्ला को राजेश कुमार मीणा की जगह केकड़ी सदर का थानाधिकारी बनाया गया है। उपाध्याय को अजमेर कोतवाली एवं मीणा को श्रीनगर थानाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक अरविंद सिंह चारण को पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज, पुलिस निरीक्षक रवीश सामरिया को पुलिस थाना पुष्कर, पुलिस निरीक्षक दलवीर सिंह को पुलिस थाना सिविल लाइन, पुलिस निरीक्षक महावीर प्रसाद को पुलिस थाना क्लॉक टावर, पुलिस निरीक्षक सूर्यभान सिंह को पुलिस थाना सरवाड़, पुलिस निरीक्षक हेमराज सिंह को पुलिस थाना नसीराबाद सदर, पुलिस निरीक्षक अमर सिंह को पुलिस थाना दरगाह, पुलिस उप निरीक्षक सुनील कुमार बेड़ा को पुलिस थाना गेगल एवं पुलिस उप निरीक्षक रामस्वरूप को पुलिस थाना सावर में थानाधिकारी बनाया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक नंदू सिंह व पुलिस उप निरीक्षक गणपत सिंह को पुलिस लाइन अजमेर भेजा गया है। पुलिस उप निरीक्षक गुमान सिंह को हरीभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस चौकी एवं पुलिस उप निरीक्षक आशुतोष पांडे को केकड़ी शहर थाना पुलिस में नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version