Monday, June 30, 2025
Homeसामाजिकजिस कार्य से चेहरे पर मुस्कान आए, वही सच्ची सेवा—डॉ. संजीव जैन

जिस कार्य से चेहरे पर मुस्कान आए, वही सच्ची सेवा—डॉ. संजीव जैन

केकड़ी, 11 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब अन्तरराष्ट्रीय प्रांत 3233—E—2 के प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन डॉ. संजीव जैन ने रविवार को लॉयन्स क्लब केकड़ी की सद्भावना यात्रा की। समारोह को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम सभी को जरूरतमंद की सेवा में अग्रणी रहना चाहिए। साथ ही जीवदया, विशेषकर गौ सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों का पिन लगाकर सम्मान किया तथा क्लब द्वारा अंधता निवारण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। समारोह की अध्यक्षता अरविंद नाहटा ने की। एडवोकेट हेमंत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।

बताई क्लब की उपलब्धियां पूर्व अध्यक्ष सीमा चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव अनिल बंसल ने सचिवीय रिपोर्ट एवं कोषाध्यक्ष भरत माहेश्वरी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। क्लब प्रशासक एस.एन. न्याती ने वर्ष पर्यंत होने वाली गतिविधियों पर विस्तार डाला। समारोह में विशिष्ट अतिथि ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर लॉयन्स क्लब केकड़ी के सदस्य पदम रांटा, राकेश जैन, पुरुषोत्तम गर्ग, दिनेश गर्ग, सतीश मालू, अनिल दत्त शर्मा, विनय पांडे, दिनेश मेवाड़ा, जगदीश फतेहपुरिया, भागचंद मूंदड़ा, निरंजन चौधरी, सीमा व्यास, अमित पारीक, हेमराज जैन, सतीश रांटा, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES