Saturday, March 15, 2025
Homeसमाजजैन पताका लेकर अतिशय क्षेत्र बघेरा के लिए रवाना हुए पदयात्री, गूंजे...

जैन पताका लेकर अतिशय क्षेत्र बघेरा के लिए रवाना हुए पदयात्री, गूंजे भगवान शांतिनाथ के जयकारे

केकड़ी, 18 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को विद्यासागर मार्ग स्थित चंद्र प्रभु जैन चैत्यालय से अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ दिगंबर जिनालय बघेरा के लिए पदयात्रा आयोजित की गई। जैन ध्वज लिए 172 महिला, पुरुष व बच्चे पदयात्रा में शामिल हुए। भजन कीर्तन करते हुए पदयात्री मेवदा कलां, देवलिया खुर्द होते हुए बघेरा पहुंचे। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्र पाटनी ने बताया कि ग्रुप की ओर से सभी पदयात्रियों का ग्राम देवलिया खुर्द में स्वागत किया गया। बघेरा पहुंचने पर पदयात्रियों को प्रभावना वितरित की गई। यहां श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक व अष्ट द्रव्य से सामूहिक पूजा की गई। पंडित अंकित जैन शास्त्री व पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ। विधान के दौरान गायक कलाकारों ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। विधान के अंत में शांतिधारा व महाआरती की गई। आयोजन में पदयात्रियों के अलावा समाज के कई व्यक्ति शामिल हुए।

RELATED ARTICLES