Site icon Aditya News Network – Kekri News

टूटी सड़कें, गंदगी का अंबार, विधानसक्षा क्षेत्र में दिक्कतें अपार…

केकड़ीः उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 3 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को राज्यपाल के नाम लिखा ज्ञापन सौंप कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों का हाल बेहाल है। पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही। सड़कों की दशा बदहाल है। बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्साकर्मियों के पद रिक्त पड़े है। बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन सरकार किसी तरह का ध्यान नहीं दे रही। कामकाज के सरकारी रवैये से आमजन में असंतोष है। ज्ञापन सौंपने से पहले खिड़की गेट स्थित बड़ पीपलेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकाली गई। जो उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

केकड़ीः उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते भाजपा कार्यकर्ता।

ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय प्रताप सिंह, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नासिर मंसूरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी, मंडल अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी समेत सातों मण्डल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version