Site icon Aditya News Network – Kekri News

ट्रैक्टर बना काल, चपेट में आने से बाइक सवार किसान की हुई मौत

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 6 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां रविवार रात्रि को बघेरा मार्ग पर सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमावतो का नयागांव निवासी पांचूलाल कुमावत (55) पुत्र रामकरण कुमावत बाइक पर अपने गांव जा रहा था। देवलिया खुर्द बस स्टैंड पर ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर पांचूलाल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केकड़ी शहर थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र शर्मा अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।

Exit mobile version