Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतितेरह सितम्बर को केकड़ी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, तैयारियों में जुटे...

तेरह सितम्बर को केकड़ी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, तैयारियों में जुटे नेता व कार्यकर्ता

केकड़ी, 06 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा 13 सितम्बर को केकड़ी पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी है। भाजपा के मीडिया संयोजक रामबाबू सागरिया ने बताया कि बुधवार को बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी, विधानसभा यात्रा संयोजक रायचंद बागड़ी, सह संयोजक रामकिशन गुर्जर, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्णानंद तिवारी, विधानसभा विस्तारक नरेश योगी आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा का प्रचार प्रसार के लिए एक प्रचार रथ भाजपा की झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रहेगा यात्रा कार्यक्रम यात्रा संयोजक रायचंद बागड़ी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 13 सितम्बर को नागोला से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा शाम को 6 बजे शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर आमसभा होगी। आमसभा को प्रदेश के प्रमुख नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा का रात्रि पड़ाव केकड़ी मे रहेगा तथा दूसरे दिन सुबह 14 सितम्बर को पत्रकार वार्ता होगी। इसके बाद यात्रा सरवाड़ के लिए रवाना होगी, जहां गांधी चौक में सभा का आयोजन किया जाएगा।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के लिए मंडल वार प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम व सत्यनारायण चौधरी को वीर सावरकर मंडल, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका व प्रधान होनहार सिंह राठौड़ को बजरंग मंडल, कृष्णानंद तिवारी व रायचंद बागड़ी को सरवाड शहर मंडल, डॉ मिथिलेश गौतम व रामकिशन गुर्जर को केकड़ी शहर मंडल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल व राव वीरभद्र सिंह को ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा, गोविंद जैन व रिंकू कंवर राठौड़ को गणेश चौकी कादेड़ा मंडल एवं पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत व विजय प्रताप सिंह शक्तावत को बावन माता मंडल सावर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES