Friday, March 14, 2025
Homeसमाजत्रिशला महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, मैम जैन बनी अध्यक्ष

त्रिशला महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, मैम जैन बनी अध्यक्ष

केकड़ी, 18 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): त्रिशला महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह यहां घंटाघर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित किया गया। शुरुआत णमोकार महामंत्र व भक्तामर पाठ से हुई। निवर्तमान अध्यक्ष अनीता रांटा ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में संजू जैन को संरक्षक, मैम जैन को अध्यक्ष, रेनू मित्तल को मंत्री, गुड्डी जैन व अरूणा मित्तल को सह मंत्री, अनीता रांटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीनू जैन को उपाध्यक्ष, अलका जैन को सचिव, मधु जैन को सह सचिव बनाया गया।

विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इसी प्रकार राधा जैन व ममता जैन को सांस्कृतिक मंत्री, सुमन जैन व ज्ञाना जैन को मीडिया प्रभारी, शशि रांटा, मंजू जैन व शोभा जैन को संयोजिका एवं आरती, मैना, आशा, सुशीला, मधु, अनीता, सुमित्रा, निर्मला, उर्मिला, वंदना, पदमा, ज्योति व सुलोचना मित्तल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान गुब्बारा फोड़, खोलो जो पाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व एवं नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर अभिनन्दन किया गया।

RELATED ARTICLES