Saturday, March 7, 2026
Homeक्राइम न्यूजदरवाजे का कुंदा तोड़कर चोरों ने किया इंदिरा रसोई में प्रवेश, दीवार...

दरवाजे का कुंदा तोड़कर चोरों ने किया इंदिरा रसोई में प्रवेश, दीवार पर लगी एलईडी लेकर हुए चंपत

केकड़ी, 24 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में संचालित इंदिरा रसोई के दरवाजे का कुंदा तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने वहां लगी एलईडी चोरी कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह चला। इन्दिरा रसोई के संचालक अब्दुल हकीम ने बताया कि हमेशा की तरह बीती रात भी वह दरवाजे पर ताला लगाकर चला गया। सुबह आकर देखा तो दरवाजे का कुन्दा टूटा हुआ था तथा अन्दर दीवार पर लगी एलईडी गायब थी। इंदिरा रसोई के संचालक ने इस संबंध में केकड़ी शहर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES