Thursday, May 1, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिदशानन का गुरूर चूर-चूर… धूं—धूं कर जल उठे रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद...

दशानन का गुरूर चूर-चूर… धूं—धूं कर जल उठे रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले

केकड़ी, 5 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में बुधवार को दशहरे के अवसर पर पटेल मैदान में रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। नगर पालिका मण्डल केकड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शोरगरों की टीम ने भव्य आतिशबाजी कर समां बांध दिया। रावण दहन से पहले भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो पुरानी केकड़ी स्थित कुंज मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल मैदान पहुंची।

केकड़ी: रावण दहन से पहले लक्ष्मण मुर्च्छा संवाद का मंचन करते कलाकार।

विभिन्न प्रसंगों का किया जीवन्त मंचन जहां स्थानीय कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों मारिची वध, सीता हरण, जटायु वध, लंका दहन, लक्ष्मण मुर्च्छा व राम रावण युद्ध का जीवन्त मंचन किया। इसके बाद भगवान राम ने अग्नि बाण चला कर रावण का वध किया। अग्नि बाण चलते ही रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले धूं-धूं कर जल उठे।
केकड़ी: रावण दहन के बाद विभीषण का राजतिलक करते पालिका अध्यक्ष एवं अन्य।

विभीषण का किया राजतिलक पालिका के अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए थे। रावण दहन के बाद अतिथियों ने विभीषण का राजतिलक किया गया एवं भगवान रघुनाथ की आरती की गई।
केकड़ी: दहन से पहले पटेल मैदान में खड़े रावण, कुम्भकर्ण एवं मेघनाद के पुतले।

ये रहे मौजूद इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, शहर थानाधिकारी राजवीर सिंह सहित पालिका पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES