Site icon Aditya News Network – Kekri News

दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, होनहारों ने बढ़ाया केकड़ी का गौरव

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 02 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) एग्जाम का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने जयपुर के शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में रिजल्ट घोषित किया। इस साल कुल रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.3 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 89.78 है।

पुलकित जैन, 95.50 प्रतिशत, महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय, केकड़ी

राव अमर सिंह विद्यालय केकड़ी ने इस वर्ष भी दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में आशातीत सफलता प्राप्त कर कस्बे का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के रघुराज सिंह ने बताया कि यश विजय ने 94.50 प्रतिशत, राघव आछेरा ने 93.33 प्रतिशत एवं रोहित प्रजापत ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
यश विजय, 94.50 प्रतिशत, राव अमर सिंह विद्यालय केकड़ी

राघव आछेरा, 93.33 प्रतिशत, राव अमर सिंह विद्यालय केकड़ी

रोहित प्रजापत, 90.83 प्रतिशत, राव अमर सिंह विद्यालय केकड़ी


सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय केकड़ी ने एक बार फिर से 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ सफलता का परचम फहराया है। प्राचार्या प्रमिला जैन ने बताया कि विद्यालय की श्रेया माहेश्वरी ने 92.50%, दर्शिल जैन ने 92.17%, अनुष्का जैन ने 92%, अभिनव जैन ने 91.33%, रूपेश प्रजापति ने 91.33 %, गर्व जैन ने 91.17%, गर्विता जैन ने 90%, संचित जैन ने 90%, दर्शिल विजय ने 89%, अवि जैन ने 88% एवं खुशी सिसोदिया ने 88% अंक प्राप्त किए है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ शोभा सुमन मिश्रा, सेक्रेटरी आरुष मिश्रा, ट्रेजरर डॉ नेहा मिश्रा आदि ने बच्चों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रेया माहेश्वरी, 92.50 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

दर्शिल जैन, 92.17 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

अनुष्का जैन, 92 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

रूपेश प्रजापति, 91.33 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

अभिनव जैन, 91.33 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

गर्व जैन, 91.17 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

गर्विता जैन, 90 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

संचित जैन, 90 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

दर्शिल विजय, 89 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

अवि जैन, 88 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

खुशी सिसोदिया, 88 प्रतिशत, सेन्ट्रल एकेडमी केकड़ी

Exit mobile version