केकड़ी, 19 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुराना कोटा रोड स्थित इम्मानुएल मिशन विद्यालय में बुधवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई तथा दीपक सजाए। निदेशक बिचित्र सुना ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छ व सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 9 की अक्षिता अग्रवाल, सुमन चौधरी, आरती मीना, गुंजन न्याति, शिप्रा शर्मा, उमा, अनुष्का आदि ने विविध रंगों से कलात्मक रंगोली तैयार की। आयोजन में रीता सुना, किरण पारीक, मुस्कान राव, ओमेन्द्र पाराशर आदि ने सहयोग किया।
दीपोत्सव का छाया उल्लास… बनाई रंगोली, सजाए दीपक
