Site icon Aditya News Network – Kekri News

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, लिया रक्षा का वचन

केकड़ी, 9 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल केकड़ी की ओर से मंगलवार को रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान नवगठित मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनां ने प्रसाशनिक व पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा का वचन लिया। शुरुआत में बालिकाओं ने उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को तिलक लगाया तथा रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद बालिकाएं केकड़ी शहर थाना पुलिस पहुंची। यहां पुलिस उप अधीक्षक शमशेर खान, थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय समेत सभी पुलिस जवानों को राखी बांधी।

केकड़ीः पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधती दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं।

अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने बालिकाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए आश्वस्त किया तथा बालिकाओं को अनुशासन व शालीनता के साथ जीवन लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के चांदमल जैन, हीराचन्द खूंटेटा, रामवतार चौधरी, महावीर शर्मा, काशीराम विजय, हरीश गोपलान, ज्ञानदेव शर्मा, हेमराज सैनी, पृथ्वीराज चौहान, सीटू साहू, दिनेश वैष्णव, रोहित राठी, महावीर वैष्णव, दशरथ जाट, ऋषि चौधरी, गोपेन्द्र राव सहित कई कार्यकर्ता एवं दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं मौजूद रही।

Exit mobile version