Site icon Aditya News Network – Kekri News

देव प्रतिमाओं का किया फूलों से श्रृंगार, मंदिर में सजाई छप्पन भोग की झांकी

केकड़ी: कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में फूलों से श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

केकड़ी, 15 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड कल्याण कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महिला मंडल की ओर से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान देव प्रतिमाओं का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। कीर्तन की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई।

केकड़ी: कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में कीर्तन करती महिला मण्डल की सदस्याएं।

इन्होंने निभाई भागीदारी इस दौरान कमला शर्मा, चन्द्रकान्ता सैनी, विजयलक्ष्मी जोशी, कैलाशी देवी, जमुना जाट, रेखा आचार्य, सदाकंवर, सुमित्रा सोनी, राधा शर्मा, भावना छीपा, कौशल्या नामा, गीता कुमावत, अनोप कंवर, कमलेश, उर्मिला, शकुंतला टेलर, सरोज विजय आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। भोलेनाथ के दरबार का श्रृंगार पंडित रामचरण शास्त्री एवं पुजारी सत्यनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, रघुवीर प्रसाद सैनी, राम सरोवर शर्मा, मनमोहन उपाध्याय, दिनेश कुमार जोशी, सत्येंद्र दाधीच, मनोहर लाल पांचाल, भंवर लाल नामा आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version