Site icon Aditya News Network – Kekri News

दो दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का आगाज सोमवार को, होंगे विविध आयोजन

ब्राह्मण महासभा की बैठक में बोलते वक्ता।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 3 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को दाधीच शिव बगीची में एक बैठक आयोजित की गई। महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन्मोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। महासभा के सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 वर्षों की कोरोना महामारी के वैश्विक दौर के बाद इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके तहत 2 मई सोमवार को सांय 7:30 से जूनिया गेट के पास स्थित दाधीच बगीची में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 3 मई मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 8:30 बजे सावर-कोटा चौराहे पर नगर पालिका द्वारा निर्मित परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

दोपहर 2:30 बजे शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसडी गेट, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर पालिका पहुंचकर संपन्न होगी। जहां कांग्रेस के गुजरात प्रभारी, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में भगवान परशुराम के जीवन पर चर्चा कर भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा तथा बाद में महाआरती कर बिजासन माता मंदिर के पास स्थित होटल वृंदा में सर्व ब्राह्मण समाज के स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जयंती महोत्सव को भव्यतम स्वरूप प्रदान करने के लिए अशोक कुमार डूंगरिया, मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, सुरेंद्र जोशी, रामराज शर्मा, रमाकांत दाधीच, हितेश व्यास, अशोक व्यास, मुकेश शर्मा, जितेंद्र जोशी सहित अन्य ने सुझाव दिए। बैठक में विनोद शर्मा, चंदालाल शर्मा, डॉ. अविनाश दुबे, रामप्रसाद शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, गणेश, रतनलाल पारीक, महेंद्र प्रधान, राजवीर हावा, एसपी दाधीच, सुधीर भारद्वाज, सुबोध कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, चंदू पंडित, देवराज पारीक, नवरत्न शर्मा, पवन गौतम, महिला प्रकोष्ठ से सीमा व्यास, रमा जोशी, कृष्णा शर्मा, प्रभा पंचोली सहित अन्य कई महिला पुरुष सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version