केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मन्दिर के समक्ष दीप जलाकर विजयोत्सव मनाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि पहली बार आदिवासी वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का मौका मिला है। यह सम्पूर्ण देश के लिए गौरव की बात है। भाजपा ने यह साबित कर दिया कि वह जो कहती है, वही करती है। मुर्मू की विजय से सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक हुआ है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, इना राठी, पार्षद सुरेश साहू, कैलाश चौधरी, सुरेश बोयत, पार्षद प्रतिनिधि महावीर राठी व सत्यनारायण माली, विनोद विजय, अनमोल साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेंहरचन्दानी, भंवरलाल तेली, हीरालाल माली, खानाराम माली, टिंकू जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सहसंयोजक पार्षद सुरेश साहू व कैलाश चौधरी ने आभार जताया।
द्रौपदी मुर्मू की जीत से देश हुआ गौरवान्वित, भाजपा ने जलाए दीप, मनाया विजयोत्सव
