Tuesday, January 20, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिद्वारकाधीश की यात्रा कर लौटे पदयात्रियों का किया भव्य स्वागत

द्वारकाधीश की यात्रा कर लौटे पदयात्रियों का किया भव्य स्वागत

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी से द्वारकाधीश की पैदलयात्रा कर वापस लौटे चार पदयात्रियों का शुक्रवार को केकड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। केकड़ी पहुंचने पर पदयात्रियों ने प्राचीन चारभुजा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जयसिंह माली, रतन लाल माली, धर्मराज माली, हेमराज माली, रतन माली, रामचंद्र माली, रामप्रताप माली, मुकेश माली, हैप्पी सैनी, रामगोपाल माली, गीलूराम माली, हेमराज माली, धनराज माली, रमेश माली, पवन माली, अमरचंद माली, रामनिवास माली, काशीराम माली सहित समाज के कई महिला पुरुषों ने पदयात्रियों को माला पहनाई व साफा बंधवा कर स्वागत किया। गौरतलब है कि गत 21 जुलाई को पदयात्रियों का एक जत्था द्वारकाधीश गुजरात के लिए रवाना हुआ था। यात्री दल में रतनलाल माली, जयसिंह माली, धर्मराज माली व हेमराज माली शामिल है। पदयात्रियों ने बताया कि सांपला के दामोदर दास की प्रेरणा से उन्होंने द्वारकाधीश की पैदल यात्रा की है। द्वारकाधीश पहुंचने के बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तुलसी का पौधा समर्पित किया तथा धर्मध्वजा चढ़ाई।

RELATED ARTICLES