Site icon Aditya News Network – Kekri News

धन्य है वे वीर सपूत… जिन्होंने देश की आजादी में कुर्बानी देकर बढ़ाया था भारत माता का गौरव

केकड़ी, 16 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बुरहानुपर (म.प्र.) से आए संत चन्द्रप्रकाश ने कहा कि धन्य है वे वीर सपूत जिन्होंने देश की आजादी में कुर्बानी देकर भारत माता का गौरव बढ़ाया। वे अजमेर रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में मुक्ति पर्व समागम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुक्ति पर्व का दिन देश की आजादी के लिए खुशी-खुशी अपनी जान न्यौछावर करने वाले संत, महात्माओं को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि परमात्मा जानने योग्य है। इसकी जानकारी किसी तत्ववेत्ता संत द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है। जीवन को सफल बनाने के लिए परमात्मा से नाता जोडऩा होगा। इंसान की आंख के आगे आया अज्ञानता का पर्दा प्रभु परमात्मा ही हटा सकते है।

गुरु के बिना भक्ति बेकार उन्होंने कहा कि मैली सोच के कारण इंसान दुखी है। कामनाओं को कम करने, परमात्मा के प्रति समर्पित होने तथा नेक कर्म करने से ही जीवन आनन्दमय बन सकता है। गुरु के बिना भक्ति बेकार है। गुरु-परमात्मा के चरणों में जीवन समर्पित करने से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो सकता है। ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी एवं मीडिया सहायक रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह ने परमात्मा का ज्ञान देकर मुक्ति पथ का मार्ग प्रशस्त किया है।

Exit mobile version