Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजधार्मिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, गूंजे भक्तामर के श्लोक

धार्मिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, गूंजे भक्तामर के श्लोक

केकड़ी, 27 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शुभकामना परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को देवगांव गेट स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में रेखा जैन, अलका जैन, नयनतारा जैन, मेनका जैन व संगीता सोगानी विजेता रही। पुण्यार्जक अंजना सोनी व प्रिया सोनी रही। शांतिनाथ ग्रुप की ओर से विविध धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे दीपिका जैन, कल्पना बज, अल्का जैन, अंजना जैन व नयनतारा जैन विजेता रही।

तिलक, माल्यार्पण से किया स्वागत अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि वर्तमान व निवर्तमान संयोजिकाओं का तिलक, माल्यार्पण द्वारा बहुमान किया गया। आयोजन में शांतिनाथ समूहक की राजुल ठोलिया, संगीता गंगवाल, सोनू बैद, सीमा गंगवाल, टोना गंगवाल, रेणु टोंग्या, रीना टोंग्या, चन्द्रप्रभा सोनी आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES