Site icon Aditya News Network – Kekri News

धूमधाम से मनाएंगे गुरु दत्तात्रेय की जयंती, बैठक में लिए अनेक निर्णय

केकड़ी: बैठक में मौजूद समाज के लोग।

केकड़ी, 29 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दशनाम गोस्वामी समाज नोगांव मंडल जिला केकड़ी की बैठक बुधवार को ग्राम राजपुरा (सावर) में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 व 26 दिसम्बर को गुरु दत्तात्रेय की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाने का निर्णय किया गया। इस मौके पर नोगांव मंडल अध्यक्ष दिनेश गिरी केकड़ी, महंत लादू बन बोगला, भंवर गिरी केकड़ी, तेजू पुरी, जगदीश पुरी प्रतापपुरा, शिवराज गिरी पारा, कैलाश पुरी, लाला पुरी, ओमप्रकाश पुरी, गणेश पुरी, अंकित पुरी राजपुरा, सुरेश पुरी चौकी राजपुरा आदि ने सुझाव दिए।

Exit mobile version