Thursday, June 19, 2025
Homeशासन प्रशासननगर पालिका की साधारण सभा 11 फरवरी को, बजट अनुमान समेत अन्य...

नगर पालिका की साधारण सभा 11 फरवरी को, बजट अनुमान समेत अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

केकड़ी, 6 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर पालिका की साधारण सभा 11 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में होगी। आयुक्त एवं पदेन अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा ने बताया कि बैठक में बजट अनुमान वर्ष 2023—24 एवं संशोधित आय—व्यय अनुमान वर्ष 2022—23 का अनुमोदन करने के बारे में विचार विमर्श कर निर्णय किए जाएंगे। गौरतलब है पहले यह बैठक 6 फरवरी 2023 को प्रस्तावित थी। परन्तु अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES