Site icon Aditya News Network – Kekri News

नवनियुक्त पदाधिकारियों को भेंट किए ऋषि कृत ग्रन्थ

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) आर्य समाज की ओर से रविवार को नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल के केकड़ी विधानसभा अध्यक्ष एवं केकड़ी शहर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। आर्य समाज प्रधान रतन पंवार ने बताया कि सापण्दा रोड स्थित आर्य समाज संस्थान में साप्ताहिक हवन, यज्ञ के बाद पूर्व पार्षद एवं आर्य समाज के पूर्व प्रधान मूलचंद कोली को केकड़ी विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद एवं आर्य समाज सदस्य चेतन रेगर को केकड़ी शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नियुक्त करने पर उपस्थित सभी आर्य समाजियों ने मूलचंद कोली एवं चेतन रेगर का माल्यार्पण किया व ऋषि कृत ग्रंथ भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर जनक आर्य वैदिक, गणेश सिंह भाटी, तेजमल पवार, फूलचंद नागोरिया, कपूर चंद सोनी, गोपाल लाल शर्मा, सत्यनारायण, कमलेश माली, कैलाश चंद महावर, केदार लांबाहरिसिंह, अशोक जेतवाल, बजरंग सिकलीगर, शंभू सिंह चौहान समेत आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version