Thursday, March 13, 2025
Homeक्राइम न्यूजनशे की दवा खिलाकर किशोरी के साथ होटल में किया दुष्कर्म, किसी...

नशे की दवा खिलाकर किशोरी के साथ होटल में किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

केकड़ी, 28 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में केकड़ी जिलान्तर्गत भिनाय थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने बताया कि परिवादी ने 18 दिसम्बर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उदयगढ़खेड़ा निवासी रामसिंह रावत गत 15 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को रात्रि के समय घर के बाहर आया और मेरी नाबालिग पुत्री को बाहर बुलाया। रामसिंह ने नाबालिग को धमकाते हुए परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी तथा साथ चलने का दबाव बनाया। धमकी के डर से नाबालिग उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई।
केकड़ी: भिनाय थाना पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच बाद में आरोपी रामसिंह उसकी पुत्री को ब्यावर के आगे एक होटल में ले गया। जहां नशे की दवाई खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भादसं. एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की तथा पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा कर बाल कल्याण समिति न्याय पीठ अजमेर के समक्ष पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर आईजी लता मनोज कुमार व केकड़ी पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

कड़ी से कड़ी जोड़कर किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी रामसिंह रावत पुत्र लाडूसिंह जाति रावत (23) निवासी उदयगढ़खेड़ा, थाना भिनाय जिला अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने में भिनाय थानाधिकारी नाहर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल मनमोहन व मंजीत सिंह एवं सराना थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल सुनिता ने सराहनीय भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES