केकड़ी, 1 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): थानाधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। वे शनिवार को केकड़ी शहर थाना पुलिस में आयोजित सीएलजी व शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दशहरा, बारावफात आदि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान कस्बे की बेतरतीब यातायात व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई तथा आने वाले दिनों में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में अवगत कराया गया।
हर व्यक्ति समझे अपनी जिम्मेदारी सिंह ने कहा कि सभी त्योहार परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन इस दौरान कानून की पालना करना भी आवश्यक है। हर व्यक्ति को इस बात का विशेष ध्यान रखना खहिए। सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों ने सभी त्योहार आपसी सद्भाव से मनाने की प्रतिबद्धता दर्शाई। बैठक में मोहम्मद सईद नकवी, अब्दुल सलाम गौरी, किशनलाल डसाणियां, गोपीचन्द चौधरी, दिनेश मेवाड़ा, विनय पाण्ड्या, विनोद विजय, प्रेमचन्द चौधरी, इंसाफ अली शोरगर, राकेश पारीक, राजेन्द्र चौधरी, महेश बोयत, नोरतमल रेगर सहित अन्य ने सुझाव दिए।
नियमों की पालना करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाएं सभी त्योहार
