Site icon Aditya News Network – Kekri News

निरकांरी मिशन का 75वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 16 नवम्बर से, तैयारियां शुरु

केकड़ीः समालखां में निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरु करती निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा।

केकड़ी, 18 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि सेवा से भक्ति में निखार आता है। इससे सेवा करने वालों में आंतरिक संतुष्टि के भाव आते है। वे रविवार को 16 से 18 नवम्बर 2022 तक होने वाले 75वें वार्षिक समागम की तैयारियों की शुरुआत करते हुए बोल रही थी। समालखां स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन में सेवा को मजबूरी नहीं अपितु सौभाग्य का अवसर माना जाता है। केकड़ी ब्रांच प्रमुख अशोक रंगवानी एवं मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि सेवा में मिशन के हजारों सेवादार सेवाएं देंगे। इस समागम में केकड़ी क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं सहित देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान भाईचारा, प्यार, नम्रता, सहनशीलता, अमन-चैन जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे। सेवा की शुरुआत में समन्वय समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह व संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने माता सुदीक्षा का अभिनन्दन किया।

Exit mobile version