Site icon Aditya News Network – Kekri News

निरकांरी मिशन का 76वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 28 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू

केकड़ी: गन्नौर एवं समालखां के मध्य होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू करती निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा।

केकड़ी, 17 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि सेवा से भक्ति में निखार आता है। इससे सेवा करने वालों में आंतरिक संतुष्टि के भाव आते है। वे 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होने वाले वार्षिक समागम की तैयारियों की शुरूआत करते हुए बोल रही थी। गन्नौर-समालखां के मध्य जीटी रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन में सेवा को मजबूरी नहीं अपितु सौभाग्य का अवसर माना जाता है।

सेवादारों ने शुरु की सेवाएं केकड़ी ब्रांच प्रमुख अशोक रंगवानी ने बताया कि सेवा में मिशन के हजारों सेवादार सेवाएं दे रहे है। इसी कड़ी में केकड़ी के सेवादार भी सेवा देने के लिए समागम स्थल पर जा रहे है। मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि इस समागम में केकड़ी क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं सहित देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान भाईचारा, प्यार, नम्रता, सहनशीलता, अमन-चैन जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे।

Exit mobile version