केकड़ी, 9 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकडी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। राजस्थानी कपल थीम पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत में जिनेन्द्र देव के आगे दीप प्रज्जवलित किया गया। नीलम गदिया व मीनाक्षी सेठी मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। राजस्थान अंचल में युवा प्रकोष्ठ मंत्री चुने जाने पर निवर्तमान अध्यक्ष नीता गदिया का समिति द्वारा सम्मान किया गया। नीता गदिया ने डिम्पल बज के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। कार्यकारिणी में महामंत्री मधु सिंघल, कोषाध्यक्ष आशा जैन, महिला प्रकोष्ठ मंत्री दीप्ति कटारिया एवं युवा प्रकोष्ठ मंत्री अलका ठोलिया शामिल है।
सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन इस मौके पर तृतीय इकाई एवं वीरा बालिका मंडल द्वारा सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसी कड़ी में सातवीं इकाई द्वारा हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई। नीतू रांटा व राजुल ठोलिया को बेस्ट कपल के पुरस्कार से नवाजा गया। संचालन सोनल सोनी एवं मधु सिंघल ने किया। आयोजन में चंद्रप्रभा सोनी जैन, विनोदिनी ठोलिया, आभा सोनी एवं वीरा बालिका मंडल ने विशेष सहयोग किया।
