Site icon Aditya News Network – Kekri News

नेहरू ने सत्ता का विकेन्द्रीकरण करने व देश की धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने में दिया महत्वपूर्ण योगदान

केकड़ी में जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसजन।

केकड़ी, 27 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की। नेहरू ने सत्ता का विकेन्द्रीकरण करने व देश की धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी कारण आज भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर मोहम्मद सईद नकवी, निर्मल चौधरी, रतन पंवार, धनेश जैन, किशन गोपाल परेवा, रामधन माली, रमाकांत दाधीच, इंसाफ अली शोरगर, सज्जन बोयत, शंकर पंवार, सत्यनारायण जाट, शरीफ मोहम्मद अंसारी, चेतनदास रेगर, शंकर साहू, शंभू सिंह चौहान, विनय पांड्या, राजेश मेघवंशी, सुरेश अजमेरा समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Exit mobile version