Thursday, May 1, 2025
Homeशिक्षानौनिहालों ने पौधारोपण में दिखाया उत्साह, वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए...

नौनिहालों ने पौधारोपण में दिखाया उत्साह, वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): एम.एल.डी. इन्टरनेशनल एकेडमी विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। जिसमें सजावटी पौधे, औषधीय पौधे, सुगन्धित पौधे, फलदार व छायादार पौधे सम्मिलित थे। संचालन ज्योत्सना जांगिड, प्रिया जांगिड व प्रियंका शर्मा ने किया। इस दौरान विज्ञान विषय की अध्यापिका नेहा चर्चिल ने पौधारोपण के महत्व के बारे में समझाया। प्रिंसिपल प्रतिभा दुबे ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। अन्त में अध्यापकों ने विद्यालय में गुडलक पौधा भेंट किया।

RELATED ARTICLES