Site icon Aditya News Network – Kekri News

नौ साल के शासनकाल में मोदी सरकार ने लिए कई अभूतपूर्व फैसले, योजनाबद्ध तरीके से किया देश का विकास

केकड़ी: भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्यवक्ता बोलते पूर्व राज्यसभा सांसद औंकारसिंह लखावत एवं मंचासीन भाजपा नेता।

केकड़ी, 15 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा नेता व राज्यसभा के पूर्व सांसद औंकारसिंह लखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अहम मुकाम हासिल किया है। वे गुरुवार को अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में भाजपा की ओर से आयोजित केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्यवक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौ वर्ष के शासनकाल में आमजन के हितों के लिए कई अभूतपूर्व फैसले लिए है। आज पूरे विश्व में भारत का नाम आदर के साथ लिया जाता है। इसका सारा श्रेय नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जाता है। मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के प्रत्येक नागरिक का उत्थान किया है। केन्द्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं विकास के दृष्टिकोण से मिल का पत्थर साबित हुई है।
केकड़ी: भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मौजूद विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

ये रहे मंचासीन इस मौके पर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, कार्यक्रम संयोजक आशा कंवर शक्तावत, सह संयोजक मुकेश कंवर राठौड़, युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया, एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष चेतन गोयर, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, देहात जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, महिला मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इस मौके पर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डलों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version