Site icon Aditya News Network – Kekri News

पत्रक बांट कर दिया अजमेर चलने का निमंत्रण

केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर बुधवार को अजमेर में आयोजित जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के विभिन्न बाजारों में पत्रक वितरित कर रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला, धनराज कच्छावा, राम अवतार सिखवाल, दावल सिंह, ओमप्रकाश माली, रविन्द्रसिंह, पार्षद मिश्रिलाल डसाणियां, मनोज कुमावत, बलराज मेहरचन्दानी, बजंरग मेघवंशी, दिलखुश कुमावत, देवालाल गुर्जर, धनरूप रेगर, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयन्ती जोशी, जिला महामंत्री इन्दु मित्तल, जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version