केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भैरूगेट इलाके में पत्रक के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से अवगत कराया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज जाट, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयन्ती जोशी, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां, पार्षद लोकेश साहू, हितेश व्यास, हर्ष व्यास, सुरेश चौधरी, लादू जाट, अमन चौधरी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।