केकड़ी, 30 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विप्र फाउंडेशन की परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का अमृत भारत रथ शुक्रवार को केकड़ी पहुंचा। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज ने रथ का भव्य स्वागत किया। रथ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। केकड़ी शहर भगवान परशुराम के जयकारे से गूंज उठा। रथ में भगवान परशुराम की प्रतिमा रखी थी, जिसकी आरती की गई। नगर पालिका से शुरु हुई शोभायात्रा में गाजे बाजे, घोड़े, रथ आदि शामिल हुए। इस दौरान समाज की मातृशक्ति हाथ में केसरिया पताका व पुरुष वर्ग भगवान परशुरामजी का प्रतीक फरसा लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न हुई।
मीनाक्षी मंदिर से शुरू हुई आमंत्रण रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक महेंद्र पारीक ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पर लगने वाली 51 फीट की अष्ट धातु की प्रतिमा के लिए यात्रा निकाली जा रही है। केंद्र सरकार ने इसे पांचवां आस्था धाम घोषित किया है। मदुरई स्थित मीनाक्षी मंदिर (कांचीपुरम पीठ) से शुरू आमंत्रण रथ 8 राज्यों की यात्रा कर केकड़ी पहुंचा है। यह यात्रा मकर सक्रांति पर तमिलनाडु पहुंचेगी।
ये रहे मौजूद इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, डॉ मिथिलेश गौतम, कृष्णानंद तिवाड़ी, अशोक डुंगरिया, ज्ञानेश्वर व्यास, हितेश व्यास, महेन्द्र शर्मा, हरिप्रसाद दाधीच, चंद्रप्रकाश दुबे, बजरंगलाल शर्मा, गोविंद पाठक, जयराज शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, सम्पत भारद्वाज, केदार शर्मा, नाथूलाल शर्मा, राम अवतार सिखवाल, शेखर सिखवाल, देवराज पारीक, गोविन्द शर्मा, कैलाश चंद्र गौड़, संदीप शर्मा, दिनेश चोटिया, मुकेश शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव रमेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विप्र फाऊण्डेशन रामअवतार लाटा, अध्यक्ष विप्र फाउण्डेशन ब्यावर हंसराज शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विप्र फाउडेशन मनोज व्यास आदि मौजूद रहे।
