Thursday, May 1, 2025
Homeविधिक सेवापर्यावरण एवं जीवन के बीच अटूट संबंध, जीवन बचाने के लिए पर्यावरण...

पर्यावरण एवं जीवन के बीच अटूट संबंध, जीवन बचाने के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की आवश्यकता

केकड़ी, 6 जून (आदित्य नयूज नेटवर्क): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केकड़ी में रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से अजमेर रोड पर सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो कुन्तल जैन ने आमजन को पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। जैन ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान से ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत को हो रही क्षति, प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से हो रही समस्याओं, पेयजल की समस्या आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं जीवन के बीच अटूट संबंध है। जीवन बचाने के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की आवश्यकता है। पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है। इसके बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा। सघन पौधारोपण से ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को कम किया जा सकता है। प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों को बचाना होगा। पर्यावरण असंतुलन चिंता का विषय है। बढ़ती आबादी के कारण वैसे भी सभी जगह आबोहवा बिगड़ रही है। शहरों में यह स्थिति भयावह है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का फर्ज है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या प्रथम युवराज सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या द्वितीय कविता राणावत आदि ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस मौके पर पार्षद रमाकांत दाधीच, होमगार्ड रामवतार साहू, देवीलाल, दिलखुश, सागर, चन्द्रप्रकाश, नारायण, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

केकड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करते उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली।

उपखण्ड कार्यालय की ओर से भी रविवार को यहां पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने कार्यालय प्रांगण व तहसील कार्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। एसडीएम पंचोली ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता व ‘पृथ्वी एक ही है’ का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल पारीक, डॉ.विष्णु कुमार तेली, ओमप्रकाश जांगिड़, कनिष्ठ सहायक पंकज कुमार मेवाड़ा, बनवारी लाल वैष्णव, सादिक मोहम्मद, मो. युसुफ, शिवराज शर्मा, रमेश सैनी, भगवान सिंह खंगारोत, महेन्द्र कुमार चंदेल, प्रियंका जीनगर आदि मौजूद रहे।

केकड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करते भाजपा जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा।

भाजपा शहर मंडल की ओर से अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य अतिथि में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, रायचंद बागड़ी, सत्यनारायण चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, राजवीर भीचर, कालूराम फौजी, धनराज चौधरी, रंगलाल भील, चेतन गोयर, मुकेश घवरी, रवि चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES