Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिपहली बार केकड़ी आगमन पर प्रियंका गांधी का होगा जोरदार स्वागत, डॉ....

पहली बार केकड़ी आगमन पर प्रियंका गांधी का होगा जोरदार स्वागत, डॉ. रघु शर्मा ने लिया सभा स्थल का जायजा

केकड़ी, 19 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा चारों तरफ है। पिछले पांच साल में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुए है। वे केकड़ी में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है। उनके वक्ता अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। बिना तथ्यों की बाते कही जा रही है। जबकि कांग्रेस क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में है।
प्रियंका गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा व सचिन पायलट (फाइल फोटो)

जिले के रूप में मिली बड़ी सौगात डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी को जिले के रूप में बड़ी सौगात मिली है। आने वाले वर्षों में केकड़ी को आदर्श जिला बनाने के साथ ही कई अन्य काम करने के लिए विजन तैयार किया गया है। इसके आधार पर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की सोमवार को होने वाली आमसभा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष हेमंत जैन, युवा नेता धनेश जैन, सांवरलाल गुर्जर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केकड़ी: प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते डॉ. रघु शर्मा एवं अन्य।

तैयारियों का लिया जायजा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि आमसभा के लिए पटेल मैदान में बड़ा पाण्डाल तैयार किया गया है। युवा कार्यकर्ता इसे सजाने संवारने के कार्य में जुटे हुए है। सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा एवं युवा नेता सागर शर्मा ने रविवार को सभा स्थल का अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ पुलिस, प्रशासन एवं प्रियंका गांधी की सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारियों ने भी आमसभा की तैयारियों का जायजा लिया तथा हैलीपेड से सभा स्थल तक के मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES