केकड़ी, 27 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पारीक समाज विकास समिति केकड़ी के अध्यक्ष पद के चुनाव शनिवार को पारीक समाज संस्था में संपन्न हुए। बैठक में महेंद्र पारीक को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पारीक को अध्यक्ष बनाने के लिए कुलदीप पारीक ने प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति जताते हुए महेंद्र पारीक को समाज का अध्यक्ष चुन लिया।
बैठक में प्रमोद पारीक को उपाध्यक्ष, प्रहलाद पारीक को सचिव, सत्यनारायण पारीक को कोषाध्यक्ष, राकेश पारीक को सचिव, जगदीश पारीक को अंकेक्षक, विष्णु पारीक को भंडारी एवं राजेंद्र पारीक, नवल किशोर पारीक, कुलदीप पारीक, रूपेंद्र पारीक व उत्कर्ष पारीक को सदस्य नियुक्त किया गया। समिति में महिला सदस्य के तौर पर विष्णुकांता पारीक और सीता देवी पारीक को लिया गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र पारीक, रमेश चंद्र पारीक, गोपाल लाल पारीक और राजेंद्र गरेडिया को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है। नवगठित कार्यकारिणी को समस्त समाज बंधुओं ने शुभकामनाएं दी है।
पारीक समाज विकास समिति के चुनाव सम्पन्न, महेंद्र पारीक बने अध्यक्ष
