Site icon Aditya News Network – Kekri News

पार्टी हित में कार्य करना बड़गूजर की विशेषता, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थी पहचान

केकड़ीः पूर्व विधायक शम्भूदयाल बडग़ुजर की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते भाजपा नेता विनायका।

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां शुक्रवार को केकड़ी के पूर्व विधायक एवं राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बडग़ूजर की पांचवीं पुण्य तिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्रामशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि बडगूजर भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने नई ऊंचाईयों को छुआ। कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखना एवं पार्टी हित में कार्य कराना उनकी विशेषता रही। पहाडिय़ा जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ को हरा कर बडग़ूजर ने एक विशिष्ट छवि बनाई थी। सभा में पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल डसाणियां, रामनिवास तेली, बलराज मेंहरचंदानी, कन्हैयालाल जेतवाल, रामदेव माली, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, वीरभद्र सिंह राठौड़, महेंद्र पारीक ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। आभार सुरेश सेन व गिरिराज खटीक ने जताया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version