Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजपुलिसकर्मियों से बदसलूकी पड़ी भारी, चार युवक शांतिभंग में गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पड़ी भारी, चार युवक शांतिभंग में गिरफ्तार

केकड़ी, 4 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के दौरान उत्पात मचाना, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना एवं पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने चारों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि कवि सम्मेलन के दौरान कुछ युवक लगातार उत्पात मचा रहे थे। बार बार रोकने के बाद भी वे कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने कानून व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भी उत्पाती युवक नहीं माने और पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तसवारिया निवासी राजेश जाट, पोकी नाडी जयपुर रोड निवासी पिन्टू सैनी एवं तीतरिया निवासी शिवजीराम जाट व बालूराम जाट को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES