Thursday, May 1, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिपुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, दुर्गा वाहिनी की...

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, दुर्गा वाहिनी की बहनों ने लिया रक्षा का वचन

केकड़ी, 31 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दुर्गा वाहिनी की ओर से गुरुवार को रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा का वचन लिया। शुरुआत में बालिकाओं ने उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को तिलक लगाया तथा रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद बालिकाएं केकड़ी शहर थाना पुलिस पहुंची। यहां थानाधिकारी राजवीर सिंह समेत सभी पुलिस जवानों को राखी बांधी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने बालिकाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए आश्वस्त किया तथा बालिकाओं को अनुशासन व शालीनता के साथ जीवन लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बालिकाओं ने नगर परिषद कार्यालय में आयुक्त बसन्त कुमार सैनी समेत अन्य को रक्षा सूत्र बांधे।
केकड़ीः सिटी थाने में पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधती दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं।

ये रहे मौजूद इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका सोनिया सैनी, सह संयोजिका नंदिनी सैनी, नगर शक्ति प्रमुख शकुंतला सैनी, कविता सैनी, पूजा सैनी, कोयल प्रजापत, पायल सैनी, वर्षा सैनी, ज्योति सैनी, तनूजा सैनी, कृष्णा सैनी, कोमल सैनी व किरण सैनी एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हीराचन्द खूंटेटा, चांदमल जैन, प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष ज्ञानदेव शर्मा, नवीन सोनी, नगर सह मंत्री हनुमान सोनी, पृथ्वीराज जीनगर, बजरंग दल जिला सह संयोजक ऋषिराज जाट, नगर संयोजक विष्णु कुमार साहू व दशरथ चौधरी समेत दुर्गा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES