Thursday, March 13, 2025
Homeशासन प्रशासनपूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के...

पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के प्रति जताया विरोध, संसद का घेराव करने की दी चेतावनी

केकड़ी, 04 अप्रेल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पूर्व सैनिकों ने उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नाम लिखा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए उन्होंने विभिन्न मांगों को जल्दी पूरा करने की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो संसद का घेराव किया जाएगा। पूर्व सैनिक कालूराम माली ने बताया कि पूर्व सैनिक पिछले काफी समय से जवानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार उनकी विभिन्न मांगों को पूरा नहीं कर रही है।

जवानों के साथ हो रहा है भेदभाव देश आजाद होने से लेकर अभी तक जवानों के साथ लगातार भेदभाव और अन्याय होता आ रहा है। इसके खिलाफ 20 फरवरी 2023 से जंतर-मंतर दिल्ली पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि जवानों की मांगे बिल्कुल जायज हैं। उनको जल्द से जल्द माना जाए। अगर केंद्र सरकार जवानों की मांगों को नहीं मानती है, तो उन्हें राज्य के जवानों से विचार विमर्श करने के बाद अनिश्चितकालीन संसद का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसके बाद किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES