Site icon Aditya News Network – Kekri News

पेड़ हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से टांकावास स्थित निर्माणाधीन सत्संग भवन में पौधरोपण अभियान चलाया गया। टांकावास ब्रांच के मीडिया सहायक सुरेश चंद्र कहार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान शुरु होने से पहले केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी, गुलगांव ब्रांच मुखी गोपाल लाल खटीक एवं टांकावास ब्रांच मुखी कालूराम निरंकारी के सानिध्य में केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी व टांकावास सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार के मार्गदर्शन में अधिकारी प्रणाम करवा कर सद्गुरु प्रार्थना करवाई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दुखदाई है। स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता को देखते हुए संत निरंकारी मिशन समय-समय पर पौधरोपण अभियान का आयोजन करता रहता है। पौधारोपण अभियान में टांकावास, केकड़ी, धूंधरी, गुलगांव, जसवंतपुरा, उंदरी, रामथला, मोड़ी, बोगला आदि स्थानों से आए लगभग 140 सेवादल के जवानों और बहनों ने भागीदारी निभाई। पौधरोपण अभियान सुबह 10 बजे शुरु हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान गोल्डन डुरंडा, साइकस, बोतल पाम, पपीता, अमरूद, जामुन, गुडहल, मोरपंखी, अशोका, चाइना पॉम सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1500 पौधों का पौधरोपण किया गया।

Exit mobile version