Thursday, June 19, 2025
Homeशासन प्रशासनपोषाहार बनाने वाली महिलाओं ने की मानदेय बढ़ाने की मांग, रघु शर्मा...

पोषाहार बनाने वाली महिलाओं ने की मानदेय बढ़ाने की मांग, रघु शर्मा को सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 11 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय विद्यालयों में कुक कम हेल्पर के पद पर कार्यरत महिलाओं ने शनिवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा को ज्ञापन सौंप कर मानदेय बढ़ाने एवं स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है। महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि उन्हें जो मानदेय दिया जा रहा है, वह अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी का चौथा हिस्सा भी नहीं है। इतने कम मानदेय में उनके लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। राज्य सरकार को उनके मानदेय में बढ़ोतरी करनी चाहिए तथा उनकी नियुक्ति भी स्थायी की जानी चाहिए, जिससे उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके।

हो रहा है आर्थिक शोषण महिलाओं ने बताया कि स्कूलों में पोषाहार पकाने के बाद वे बच्चों को खाना खिलाकर घर जाती हैं। ऐसे में वे मजदूरी अथवा महात्मा गांधी नरेगा आदि में भी कार्य भी नहीं कर सकती। महंगाई के दौर में इतना कम मानदेय मिलने से उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। इस मौके पर किस्मत कंवर श्यामपुरा, नन्दकंवर श्यामपुरा, पूजा माली गोपालपुरा, फोरीबाई अरनिया, मानी देवी गोपालपुरा, गणेश चकवा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES