Site icon Aditya News Network – Kekri News

प्रचार में लगाया जोर, प्रत्याशी पहुंच रहे चहुंओर

केकड़ी: जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों का अभिवादन करते डॉ. रघु शर्मा।

केकड़ी, 07 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को जावला, जोताया, खेड़ी, कुशलपुरा, भैरूखेड़ा, चान्दमा, भगवानपुरा, जसवन्तपुरा, सूरजपुरा, भवानीपुरा, केसरपुरा, सराना, शोकलिया, गुदलिया, मोतीपुरा, केबानिया, कल्याणपुरा, रामपुरा व टांटोटी आदि गांवों का दौरा किया तथा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने किया स्वागत इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. रघु शर्मा का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया। पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि बुधवार को डॉ. रघु शर्मा भाटोलाव, सोहनपुरा, हिंगतड़ा, लल्लाई, मदनपुरा, हिंगोनिया, पीपरोली धाकड़ान, बिलावटिया खेड़ा, जूनियां, कणौंज, देवगांव व बघेरा आदि गांवों में जनसम्पर्क करेंगे।

Exit mobile version