Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी के सुदीर्घ जीवन की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के सुदीर्घ जीवन की कामना

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुदीर्घ जीवन की कामना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के तहत कोर्ट परिसर में बैनर लगाया गया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, रंगकर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर किए। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि अभियान का नारा भारत स्टैण्ड विद मोदी जी रखा गया है। देश का प्रत्येक नागरिक भी उक्त स्लोगन के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहा है। मोदी के खिलाफ किसी भी तरह का षडयंत्र सफल होने वाला नहीं है। जो भी प्रधानमंत्री के प्रति गलत भावना रखेगा, उसे मुंह की खानी पड़ेगी। इस मौके पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, किसान मोर्चा अध्यक्ष धनराज चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, आईटी संयोजक रोहन राठी, बंटी माली, कमल शर्मा, विनोद गोठरवाल, एडवोकेट घनश्याम वैष्णव व मोहिन्दर जोशी, रंगकर्मी प्रकाश जोशी समेत अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES