Site icon Aditya News Network – Kekri News

प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, आगामी 8 अक्टूबर को केकड़ी में होगा भव्य आयोजन

केकड़ी: भारत विकास परिषद की साधारण सभा में मौजूद सदस्य।

केकड़ी, 04 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 8 अक्टूबर 2023 रविवार को अजमेर रोड स्थित पटेल विद्यालय में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष महेश मंत्री एवं सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर जयपुर रोड स्थित पोकी नाडी बालाजी मंदिर में साधारण सभा आयोजित की गई। इस दौरान आपसी विचार विमर्श के बाद विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा आयोजन संबंधी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। आयोजन में राजस्थान मध्य प्रान्त की लगभग 25 टीमों के 380 संभागी भाग लेंगे। इसमे भीलवाड़ा, बिजयनगर, राजसमंद, किशनगढ़, सावर, नसीराबाद, ब्यावर सहित अन्य शाखाओं की टीमें शामिल है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर आभा बेली, भगवान माहेश्वरी, रामधन प्रजापत, शिवप्रकाश गर्ग, रामनरेश विजय, सुभाष चंद्र भाल, अशोक शर्मा, अनिल दत्त शर्मा, अनिल राठी, सीताराम मूणियां, राकेश जोशी, बहादुर सिंह शक्तावत, मुकेश विजयवर्गीय, राजेश लखोटिया, निहालचंद मेड़तवाल, अभिषेक मंत्री, निहालचंद विजयवर्गीय, मुकेश नुहाल, दीपक गोयल, ज्ञानप्रकाश राठी, महावीर राठी, राजेश विजय, रवि मूणियां, महावीर प्रसाद पारीक, किशन प्रकाश सोनी, पी पी शर्मा, किशन खारोल, रामगोपाल सैनी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। संचालन सचिव दिनेश वैष्णव ने किया।

Exit mobile version